लॉकडाउन के दौरान हर घंटे मुकेश अंबानी ने कमाए कितने करोड़, जाने
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने लॉकडाउन लागू होने के दौरान में हर घंटे 90 करोड़ कमाए। मुकेश अंबानी लगातार 9 वें साल सबसे अमीर भारतीय बने हुए हैं। मुकेश अंबानी की निजी संपत्ति ₹658400 है। मुकेश अंबानी ग्लोबल रिच लिस्ट की सूची में शीर्ष 5 में शामिल होने वाले पहले एकमात्र भारतीय हैं।
आईआईएफएल वेल्थ हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2020 में इसका खुलासा यह हुआ कि उनकी निजी संपत्ति 73% से बढ़कर 6.58 लाख करोड़ हो गई है। 63 साल के मुकेश दुनिया के सिर्फ अमीरों में पांचवें स्थान पर एशिया में शीर्ष पर काबिज हैं। हिंदुजा ब्रदर्स 1.43 लाख करोड़ के साथ दूसरे सबसे अमीर भारतीय हैं। एचसीएल के शिव नाडर तीसरे गौतम अदानी दो स्थान उछलकर चौथे व विप्रो के अजीम प्रेमजी खिसककर पांचवें स्थान पर हैं। इस सूची में 825 भारतीय हैं। आईआईएफएल वेल्थ हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2020 में 40 महिलाएं भी हैं गोदरेज की स्मिता कृष्णा शीर्ष पर हैं। बायोकान की किरण मजूमदार शा दूसरे स्थान पर हैं।