कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेरोजगारी और जीडीपी को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल ने 6 कारण गिनाते हुए आरोप लगाया कि मोदी की नीतियों की वजह से देश को परेशानी हो रही है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जीडीपी में हुई ऐतिहासिक गिरावट पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। बुधवार को ट्वीट करते हुए मोदी सरकार की नितियों पर हमला बोला है। राहुल ने ट्वीट में छह मुद्दो पर मोदी सरकार को घेरा है। उन्होने ट्वीट में लिखा कि देश मोदी-निर्मित आपदाओं से जूझ रहा है। जीडीपी यानि कि सकल घरेलू उत्पाद में 23.9 फीसदी की ऐतिहासिक गिरावट हुई है। देश में 45 सालों में सबसे अधिक बेरोजगारी से जूझ रहा हैं। 12 करोड़ लोगों को नौकरियां चली गई। केंद्र सरकार राज्यो को जीएसटी मुआवजा नहीं दे रहा है। दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना के नए मामले और मौतें भारत में हो रही हैं। देश की सीमाएं भी सुरक्षित नही हैं,आये दिन सीमा पर विदेशी घुसपैठ हो रही है…
बता दें की केंद्र सरकार सोमवार को जीडीपी के आकड़े सार्वजनिक किए थे। चालू वित्त वर्ष 2020-21 की तीसरी तिमाही यानि कि अप्रैल से जून में 23.9 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई थी। 40 सालों के बाद जीडीपी में ऐसी गिरावट देखी गई है। हालांकि के मुख्य सलाहकार के. सुब्रमण्यम ने कहा कि जीडीपी में पहली तिमाही की गिरावट थी। उन्होंने कहा कि अप्रैल से जून वाली तिमाही में देश में सम्पूर्ण लॉकडाउन में था और उस समय जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी गतिविधियां प्रतिबंधित थी। इसलिए जीडीपी में यह गिरावट उम्मीदों के अनरूप ही है.