भारत और चीन के बीच सीमा तनाव जारी है। इस बीच सेना प्रमुख एन एन नरवणे आज सुबह लद्दाख के दौरे पर हैं। जहां वो दक्षिण पैंगोग और अन्य जगहों का जायजा लिया।
पिछले कई दिनों से भारत और चीन के बीच सीमा विवाद चला आ रहा है। मंगलवार को भारत ने कहा कि चीन ने एक बार फिर सीमा का उल्लंघन किया है। बता दे कि ये घटना 29-30 की मध्य रात्रि की है। इसी के बीच आज सेना प्रमुख नरवणे सीमा जारी तनाव का जायजा लेने लद्दाख पहुंचे हैं। दिल्ली में सीमा के हालातो को लेकर बैठको का दौर जारी है।
इसके पहले जून में भी चीन ने भारत की सीमा घुसपैठ की थी। जिससे दोनो सेनाएं आपस में आमने-सामने आ गई थी। जिसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। लेकिन चीन ने अपनी जानकारी जारी नही की थी लेकिन सुत्रों से पता चला था कि चीन सेना के भी 43 सैनिक हताहत हुए थे।