भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 83,883 नए मामले समाने आए और 1,043 मौतें हुईं।
देश में #COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 38,53,407 है जिसमें 8,15,538 सक्रिय मामले, 29,70,493 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 67,376 मौतें शामिल हैं:स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय pic.twitter.com/y8Mp5PO9wR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 3, 2020
भारत में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या करीब 38.5 लाख के पार हो चुकी है। वहीं 67,376 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं. पिछले 24 घंटों में भारत में हर दिन के तोड़ते हुए रिकॉर्ड 83,883 नए मरीज मिले और 1043 लोगो की जान गई है। ये पूरी दुनिया में एक दिन का अभी तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। देश में अभी भी कोरोना के 8 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। ICMR के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 11,70,000 से ज्यादा टेस्ट किए गए हैं। देश में अब तक 4 करोड़ 55 लाख से अधिक सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। बता दें कि अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत तीसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है।